रूधौली के बंगारिया गांव में दो छप्पर के मकान जले:अज्ञात कारणों से लगी आग, दमकल ने पाया काबू

2
Advertisement

रूधौली थाना क्षेत्र के बंगरिया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो छप्पर के मकान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से गोलू पुत्र भोला और संजय पुत्र हरिराम के छप्पर के मकान पूरी तरह जल गए। मकानों में रखा सारा घरेलू सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। इसके अतिरिक्त, संदीप की घारी मे भी आग में जल गई। आग लगने की इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को और फैलने से रोक लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मौके लेखपाल भी पहुंचकर मुआयना किए ।
Advertisement