हरैया के गौर रोड पर 500 मीटर लंबा जाम:ट्रक और होली की भीड़ बनी वजह

5
Advertisement

गौर में सोमवार सुबह करीब 11 बजे से लंबा जाम लग गया। बभनान रेलवे स्टेशन से गौर रोड तक लगभग 500 मीटर तक वाहन फंसे रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी असुविधा हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम का मुख्य कारण शुगर मिल में आने वाले ट्रक और ट्राली हैं, जो सड़क पर कतार में खड़े हो जाते हैं। मिल के संचालन के दौरान अक्सर ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन इस बार होली के कारण बाजार और सड़कों पर बढ़ी भीड़ ने समस्या को और बढ़ा दिया। देखिए 3 तस्वीरें… जाम में स्कूल बसें, एंबुलेंस और दोपहिया वाहन भी फंसे रहे। नागरिकों का कहना है कि ट्रैफिक प्रबंधन की ठोस व्यवस्था के अभाव में यह समस्या लगातार बनी रहती है। इस जाम को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि मिल सीजन के दौरान ट्रकों के लिए अलग पार्किंग और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Advertisement