होलिका दहन से पहले प्रशासन अलर्ट:रुधौली में अधिकारियों ने संभाली कमान

2
Advertisement

होली पर्व से पहले रुधौली क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उप जिलाधिकारी रुधौली मनोज प्रकाश और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव ने थाना रुधौली के अंतर्गत आने वाले होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या माहौल बिगाड़ने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसी क्रम में बिजहरडुहा में लगने वाले मेले का भी गहनता से निरीक्षण किया गया। सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मौके पर तैनात कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उधर, थाना सोनहा क्षेत्र में भी उप जिलाधिकारी भानपुर के साथ विभिन्न होलिका दहन स्थलों का दौरा किया गया। प्रशासन ने इस दौरान भी सतर्कता का संदेश दिया। अधिकारियों ने जनता से अपील की कि यह त्योहार प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, इसे मिल-जुलकर मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। त्योहार से पहले प्रशासन की इस सक्रियता से यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार शांति व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Advertisement