कलवारी पुलिस ने किया फ्लैग मार्च:होली-ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

5
Advertisement

आगामी त्योहारों होली और ईद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलवारी थाना पुलिस ने व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। इसमें चौकी प्रभारी माझाखुर्द शैलेश यादव, चौकी प्रभारी बहादुरपुर तेज प्रताप सिंह सहित सभी हल्का प्रभारी और बीपीओ की टीम शामिल थी। पुलिस बल ने कस्बा कलवारी, चमनगंज बाजार, बहादुरपुर बाजार, रानीपुर, कुशौरा और अगौना बाजार क्षेत्रों में हूटर व सायरन बजाते हुए मार्च किया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी से आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा। असामाजिक तत्वों को यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी नागरिक आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी और चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement