मुंडेरवा में खोया का सैंपल लिया:होली से पहले मिलावट की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

2
Advertisement

खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली त्योहार से पहले मिलावट रोकने के लिए अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में सोमवार शाम मुंडेरवा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकिता ने एक दुकान से खोया का नमूना लिया। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। यह कार्रवाई मुंडेरवा चीनी मिल चौराहे पर की गई। अधिकारी के बाजार में पहुंचते ही कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दीं। एक फुटपाथ विक्रेता से भी खोया का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकिता ने बताया कि उन्हें मुंडेरवा में एक पकौड़ी की दुकान पर मिलावटी पनीर और खोया बेचे जाने की शिकायतें मिली थीं। त्योहारों के मद्देनजर आम जनता को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
Advertisement