बिना हेलमेट पेट्रोल न देने पर मारपीट:बस्ती में NH-27 से आरोपी को गिरफ्तार किया

2
Advertisement

बस्ती पुलिस ने बिना हेलमेट पेट्रोल न देने पर हुए विवाद में मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नीरज गुप्ता को मुंडेरवा थाना पुलिस ने 2 मार्च, 2026 को परसा हज्जाम कट के पास NH 27 से सुबह करीब 11 बजे पकड़ा। यह मामला 13 सितंबर, 2025 को मुंडेरवा थाने में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उनके पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने बिना हेलमेट होने के कारण आरोपी को पेट्रोल देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीरज गुप्ता (उम्र 30 वर्ष) पुत्र राम भागवत गुप्ता, निवासी जमराव महसो, थाना लालगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल रामअवधेश, थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती शामिल थे।
Advertisement