बिजली बिल में छूट का अंतिम अवसर:गाऊखोर विद्युत उप केंद्र के उपखंड अधिकारी ने दी जानकारी, चार दिन बाद कटेगा कनेक्शन

1
Advertisement

बिजली उपभोक्ताओं के लिए ‘बिजली बिल राहत योजना’ का लाभ उठाने का अब अंतिम अवसर है। इस योजना के तहत बकाया बिल के ब्याज पर 100% की छूट दी जा रही है, जबकि मूल राशि पर भी 15% तक की विशेष राहत मिल रही है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए केवल चार दिन शेष बचे हैं। गाऊखोर विद्युत उप केंद्र के उपखंड अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि यह योजना अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होते ही विभाग बकाया वसूली अभियान शुरू करेगा। जिन उपभोक्ताओं ने इस अवधि में अपने बिल जमा नहीं किए हैं, उनकी सूची तैयार कर ली गई है। अधिकारी ने यह भी बताया कि योजना खत्म होने के बाद ब्याज माफी या मूलधन में छूट का कोई प्रावधान नहीं होगा। विभाग जल्द ही बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस अंतिम अवसर का लाभ उठाएं। वे तुरंत नजदीकी बिजली घर या शिविर में जाकर अपने बकाया बिल का भुगतान करें, ताकि भारी बचत की जा सके और कनेक्शन कटने जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।
Advertisement