नगर पालिका अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया:कम्पनी बाग और आवास विकास में सी.सी. रोड व नाली निर्माण का जायजा

2
Advertisement

नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा के साथ कम्पनी बाग स्थित निर्माणाधीन गुरु गोविंद सिंह चौक तथा आवास विकास क्षेत्र में चल रहे सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान नागरिकों से विकास के जो वादे किए गए थे, उन्हें चरणबद्ध रूप से पूरा किया जा रहा है। वार्डवार नालियों की सफाई, जल निकासी की समुचित व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं। नेहा वर्मा ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने तथा नगर पालिका क्षेत्र को स्वस्थ एवं सुंदर बनाने के लिए अपने सुझाव देने की अपील की। इस अवसर पर सभासद परमेश्वर शुक्ल ‘पप्पू’ सहित गुड्डू पाण्डेय, अमृत पाल ‘सनम’, साहेब सचदेवा, अमरीक सिंह ‘विक्की’, दिलप्रीत सिंह, सत्य प्रिय मौर्य, हरप्रीत सिंह, जेई (सिविल) अर्पित निगम, अंदिता श्रीवास्तव, हर्षित, सूरज गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, विक्रम चौहान, अरुण त्रिपाठी, मोनू पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, अर्पित श्रीवास्तव एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Advertisement