मुंडेरवा में युवती के अपहरण, धमकी का मामला दर्ज:पिता की तहरीर पर 4 आरोपियों के खिलाफ FIR, जांच शुरू

10
Advertisement

बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि 15 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे मनीष कुमार, विनोद कुमार, राजेश और रजत नामक चार लोग उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अपने साथ 13 हजार रुपये नकद और सात सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई है। शिकायतकर्ता पिता का कहना है कि जब वे आरोपियों के घर शिकायत लेकर पहुंचे, तो उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई। उन्हें दोबारा दिखाई देने पर हाथ-पैर तोड़ने की चेतावनी दी गई। मुंडेरवा पुलिस ने इन चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 352, 351(3), 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(2)(वीए) और 3(2)(वी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी दी कि युवती के पिता द्वारा 27 फरवरी को तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर उनकी तलाश की जा रही है।
Advertisement