गाऊखोर में बिजली बिल राहत योजना का अंतिम दिन:कैंप में उमड़ी भीड़, सैकड़ों उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ

2
Advertisement

बस्ती के लक्ष्मणपुर में शनिवार को बिजली उपकेंद्र गाऊखोर द्वारा एक विशेष बिजली बिल राहत कैंप का आयोजन किया गया। सरकारी छूट योजना का अंतिम दिन होने के कारण कैंप में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अपने बकाया बिलों का निपटान किया। उपखंड अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को ब्याज पर 100% और मूलधन में 50% की बड़ी राहत दी गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह छूट केवल शनिवार तक ही मान्य थी और इसे भविष्य में आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने समय रहते बिल जमा किया, उन्हें योजना का पूरा लाभ मिला। यादव ने आगे कहा कि अब बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों ने बार-बार अवसर मिलने के बाद भी भुगतान नहीं किया है, उनके बिजली कनेक्शन काटने और कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान अवर अभियंता श्रीनाथ यादव, नीरजपांडे बाबू सहित विभाग के अन्य कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Advertisement