पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा महिला थाना का किया गया औचक निरीक्षण व संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

9
Advertisement

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र व विभिन्न प्रकार के रजिस्टर, दंगा नियन्त्रण उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया व कार्यालय के समस्त अभिलेखों को निरंतर अद्यतन करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।

तत्पश्चात महोदय द्वारा आरक्षी बैरक, थाना आवास. व थाना परिसर आदि की साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

इस दौरान *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय*, प्रभारी निरी0 महिला थाना व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Advertisement