62वीं वाहिनीं मुख्यालय भिनगा में होली रंगोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न ।*

14
Advertisement

श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमान्डेंट, 62वीं वाहिनीं एसएसबी, भिनगा के नेतृत्व में होली महोत्सव के उपलक्ष्य में वाहिनीं मुख्यालय भिनगा में होली रंगोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वाहिनीं के समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवानों सहित उनके परिवारजन एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान रंग-गुलाल के साथ सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह में फिल्मी गीतों पर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें अधिकारियों, जवानों तथा परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे परिसर में हर्ष, उल्लास और पारिवारिक आत्मीयता का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के समापन पर ‘बड़ा खाना’ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
कमान्डेंट महोदय ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे आयोजन बल के भीतर एकता, मनोबल और पारिवारिक समन्वय को सुदृढ़ करते हैं तथा सभी को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।
यह होली रंगोत्सव समारोह पूर्ण अनुशासन, उत्साह और आपसी सद्भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Advertisement