श्रावस्ती।विकासखंड हरिहरपुर रानी के अंतर्गत लक्ष्मनपुर कोठी ग्राम पंचायत में नाली का निर्माण ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है जिसमें सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा नाली निर्माण में ठेकेदार द्वारा धाधली करने व मानक विहीन पीले ईट लगाने को
लेकर नाराजगी जताई है और बताया जा रहा है कि नाली निर्माण में पीले ईट राप्ती नदी रेत का बालू कम सिमेंट का प्रयोग किया जा रहा है और सरकारी धन का बंदर बांट करके दुरुपयोग किया जा रहा है जबकि ग्राम प्रधान द्वारा स्वयं नाली ना बनवाकर ठेकेदारी प्रथा के अनुसार बनवा रहे हैं जो ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने ठेकेदारी प्रथम से कमीशन खोरी केचलते सुचारू रूप से ईट का प्रयोग न करके पीले ईट का प्रयोग ठेकेदार कर रहा है जिस पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी श्रावस्ती से मांग किया है कि ग्राम पंचायत की जांच कर कर और ग्राम प्रधान सचिव पर कार्रवाई करने की मांग किया है और मानक के अनुसार नाली निर्माण कराए जाने की मांग किया है।



































