पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के क्रम में, क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री आशीष कुमार थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती द्वारा पुलिस टीम के साथ मानवीय एवं शासकीय दृष्टिकोण अपनाते हुए एक गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद किया गया। बरामद महिला निवासी गुनाटा थाना रंगपुर जिला छोटा उदयपुर राज्य गुजरात है। महिला को थाना स्थानीय लाकर नियमानुसार वन स्टॉप सेंटर भिनगा श्रावस्ती भेजा गया। तत्पश्चात विभिन्न माध्यमों से महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित कर दिनांक 06.01.2026 को महिला के परिजनों को सुपुर्द किया गया।
*संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 03.01.2026 को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम पुत्र मजीद अली, निवासी मीरामऊ, थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती द्वारा दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई कि ग्राम भड़ौरा में एक अज्ञात महिला सुबह करीब 06:00 बजे से घूम रही है, जो स्थानीय प्रतीत नहीं हो रही है। सूचना पर थाना गिलौला पुलिस मय मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंचे तो महिला देखने में मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी जो बहकी बहकी बाते कर रही थी जिसे थाना लाकर महिला मर्यादा का ध्यान रखते हुए मिशन शक्ति टीम द्वारा खाने पीने की उचित व्यवस्था कर पूछताछ की गयी तो महिला ने अपना नाम निवास गुजरात राज्य बताया तथा स्वयं के भटकते हुए पैदल यहां तक पहुंचने की बात कही। महिला को सकुशल थाना गिलौला लाकर नियमानुसार मेडिकल परीक्षण व अन्य विधिक कार्यवाही उपरांत अस्थायी आवास हेतु वन स्टॉप सेंटर भिनगा भेजा गया। महिला द्वारा बताये गये नाम पते के जरिए इंटरनेट माध्यम से संबन्धित थाना के द्वारा तस्दीक कराया गया तथा महिला के गाँव के सरपंच को फोटो व नाम पता भेजकर तस्दीक कराया गया तो नाम पता तस्दीक हुआ। परिजनों से सरपंच के माध्यम से वार्ता की गयी तो ज्ञात हुआ महिला करीब 05 माह पूर्व घर से निकल गयी थी। जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली, अभी तक तलाश कर रहे थे । परिजन को सूचना पर दिनांक 06.01.2026 को पुत्रगण रमेश, जयेश पुत्रगण राठवा पारसिंह भाई निवासीगण गुनाटा थाना रंगपुर जिला छोटा उदयपुर राज्य गुजरात उपस्थित थाना आये । गुमशुदा महिला देखते ही अपने पुत्रों की पहचान की तथा नाम पता तस्दीक कराया, तथा खुश होकर अपने पुत्रों के गले लिपट गयी तथा महिला के पुत्र भी अपनी माँ को सकुशल पाकर बहुत खुश हुए । जिनके द्वारा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बस से उनके निवास स्थान रवाना किया गया।
*बरामदगी करने वाली टीम*
1.थानाध्यक्ष श्री आशीष कुमार, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती
2.म0उ0नि0 मीनामणि त्रिपाठी, थाना गिलौला
3.उ0नि0 अजय सिंह यादव, थाना गिलौला
4.हे0का0 कमलेश गिरी, थाना गिलौला
5.हे0का0 उपेन्द्र साहनी, थाना गिलौला
6.म0आरक्षी सोनी राजपूत, थाना गिलौला
7.म0का0 जूली देवी थाना गिलौला































