पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु अन्तर्राष्ट्रीय (ईण्डो-नेपाल) सीमावर्ती जनपद बलरामपुर के 14 थानों/ रिजर्व पुलिस लाइंस के 152 ग्राम प्रहरी/ चौकीदारों को किया गया साइकिल वितरण*

10
Advertisement

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा जनपद की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु व ग्राम चौकीदारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनका मनोबल ऊंचा रखने हेतु जनपद बलरामपुर के 14 थानों/ रिजर्व पुलिस लाइंस के 152 ग्राम प्रहरी/ग्राम चौकीदारों को साइकिल वितरित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ग्राम प्रहरियों की पुलिस व्यवस्था में भूमिका, उनके द्वारा ग्राम स्तर पर सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने तथा महत्वपूर्ण सूचना तंत्र के केन्द्र के रूप में उनकी भूमिका को विस्तार से बताया गया साथ ही ग्राम प्रहरियों को देय टॉर्च भत्ता, टॉर्च बैटरी भत्ता व अन्य सुविधाओं को समय से सभी ग्राम प्रहरियों को उपलब्ध कराने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया ।

यहां भी पढ़े:  मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत मिशन शक्ति टीम व एण्टोरोमियो टीम द्वारा गांवों/ कस्बों में “बहु-बेटी सम्मेलन” का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया।*

*जिनका विवरण निम्नवत हैः-*

थाना को0 नगर – 11
थाना को0 देहात- 20
थाना गौरा चौराहा- 10
थाना ललिया- 11
थाना हर्रैय्या- 07
थाना म0तराई- 10
थाना पचपेड़वा- 07
थाना तुलसीपुर -07
थाना को0 गैसड़ी -08
थाना को0 उतरौला- 18
थाना श्रीदत्तगंज- 10
थाना गैंड़ास बुजुर्ग- 08
थाना रेहरा बाजार- 12
थाना सादुल्लानगर- 11
रिजर्व पुलिस लाइंस- 02
*कुल – 152 साइकिल*

यहां भी पढ़े:  कलमकारों का हुआ सम्मान, प्रधान सोरहिया ने किया सम्मानित

इस दौरान महोदय द्वारा समस्त ग्राम प्रहरियों/चौकीदारों के साथ बैठक कर अपराधों की रोकथाम में ग्राम चौकीदारों की अहम भूमिका के बारे में बताया गया तथा समस्त चौकीदार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए उनकी सूचना तत्काल थाना स्थानीय को अवगत कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

यहां भी पढ़े:  हवा में विमान का पहिया गिर जाने के बाद भी पायलट ने अटलांटिक के ऊपर तय किया 10 घंटे का सफर

इस अवसर पर *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी0के0 श्रीवास्तव* व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Advertisement