7 मई से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल, चार्ज अधिकारियों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण।*

18
Advertisement

रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे।

महराजगंज। डिजिटल इंडिया के दौर में अब जनगणना की प्रक्रिया भी हाईटेक होने जा रही है। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार से शुरू हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों ने अधिकारियों को नए पोर्टल्स और मोबाइल ऐप्स की कार्यप्रणाली समझाई। खास बात यह है कि आम जनता को इस बार 7 मई से 21 मई 2026 तक ‘स्व-गणना पोर्टल’ के माध्यम से खुद अपनी जानकारी दर्ज करने का सुनहरा मौका मिलेगा।जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि भविष्य की योजनाओं का आधार है। उन्होंने अधिकारियों को ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के लिए तैयार रहने को कहा,जो 22 मई 2026 से शुरू होगा।
डॉ. गौरव पाण्डेय और अम्बिका मौर्या ने अधिकारियों को CMMS पोर्टल और HLVO (हाउस लिस्टिंग वेरिफिकेशन ऑफिसर) के गठन की तकनीकी जानकारी दी। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि कैसे इस बार डेटा फीडिंग को त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाया जाना है।प्रशिक्षण में जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, नगर निकायों के ईओ और सांख्यिकी अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस बार डिजिटल माध्यमों का प्रयोग कर जनगणना को शत-प्रतिशत सटीक बनाया जाए।

Advertisement