थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के कस्बा सादुल्लानगर स्थित डिग्री कॉलेज के पास एक लगभग 11 वर्षीय बालक के मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम थाना सादुल्लानगर द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया तथा उसके संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई।
जांच एवं पूछताछ के दौरान बालक की पहचान निवासी ग्राम पोटाकला थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत, हाल पता ग्राम मद्दौचौरा थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर के रूप में हुई। तत्पश्चात बालक के परिजनों को तत्काल सूचना देकर बुलाया गया और नियमानुसार बालक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
इस कार्यवाही में मिशन शक्ति टीम थाना सादुल्लानगर के
उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव,
महिला उपनिरीक्षक तेजल पटेल,
कांस्टेबल उमेश पासवान,
महिला कांस्टेबल शिवांगी भार्गव,
महिला कांस्टेबल पूजा चौधरी द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई।
बालक को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किए जाने पर स्थानीय जनमानस द्वारा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।



































