सेपक टकरा (Sepak Takraw) में कांस्य पदक जीतकर लौटीं महिला आरक्षी रिचा मिश्रा को मिली पदोन्नति; अपर पुलिस अधीक्षक ने पद प्रतीक चिन्ह लगाकर किया सम्मानित*

5
Advertisement

 

 

 

 

जनपद की होनहार महिला आरक्षी रिचा मिश्रा ने ‘आल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता’ के अंतर्गत सेपक टकरा खेल में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल सुलतानपुर पुलिस का, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली रिचा मिश्रा की इस असाधारण उपलब्धि को देखते हुए विभाग द्वारा उन्हें मुख्य आरक्षी (Head Constable) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

 

आज दिनांक 11.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा रिचा मिश्रा की वर्दी पर पदोन्नति का प्रतीक चिन्ह (फीती) लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने रिचा मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी यह सफलता विभाग के अन्य पुलिसकर्मियों, विशेषकर महिला आरक्षियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

Advertisement