उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस कप्तान ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण*

10

 

 

 

रिपोर्ट:गजेन्द्र गुप्ता (MNT न्यूज)

महराजगंज: आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने आज घुघली थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, एंग्लो संस्कृत स्कूल और डीएवी नारंग इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

एसपी ने परीक्षा हॉल, प्रवेश द्वार, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और फायर सेफ्टी सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।

Advertisement