बृजमनगंज: मनोकामना हनुमान मंदिर की प्रथम वर्षगांठ आज, अखंड रामायण पाठ शुरू।*

25
Advertisement

रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे।

बृजमनगंज (महराजगंज)। स्थानीय थाना परिसर में नवनिर्मित मनोकामना हनुमान मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ बुधवार से हो गया। वर्षगांठ से पूर्व संध्या पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी किरन सिंह के साथ विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना की, जिसके उपरांत 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया गया।

यहां भी पढ़े:  जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जनसमस्याएं

*वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ अनुष्ठान।*
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने मुख्य यजमान के रूप में विद्वान ब्राह्मणों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज से पूजन संपन्न कराया। हनुमान जी का श्रृंगार कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूजन के पश्चात अखंड रामायण पाठ की शुरुआत हुई, जिससे पूरा थाना परिसर भक्तिमय हो गया है।

यहां भी पढ़े:  जलवायु परिवर्तन ने दुनियाभर के शहरों को भीषण गर्मी में धकेला

*अखंड रामायण के समापन के बाद होगा विशाल भंडारा।*
थानाध्यक्ष ने बताया कि 15 जनवरी को मनोकामना हनुमान मंदिर की स्थापना का एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। गुरुवार को रामायण पाठ की पूर्णाहुति और हवन के बाद दोपहर 1 बजे से विशाल सहभोज (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।

> “यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है। प्रथम वर्षगांठ के पावन अवसर पर मैं क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें और प्रसाद ग्रहण करें।”
> — सत्य प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष

यहां भी पढ़े:  जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा*
Advertisement