जनपद में न्यायिक कार्यवाही को प्रभावी, त्वरित और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से *श्रीमान् जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में *अभियोजन कार्यों* की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में सभी लंबित मामलों , गंभीर अपराध, महिला एवं बाल अपराध और शासन की प्राथमिकता वाले मामलों की विशेष समीक्षा की गई और अभियोजन की प्रगति पर चर्चा हुई। संबन्धित विभागों को निर्देश दिया गया कि *अभिलेख, साक्ष्य और केस डायरी समय से अदालत में उपलब्ध कराएं*। महोदय द्वारा समस्त संबन्धित अधिकारीगण को कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर *पाबंद करने की कार्रवाई* हेतु निर्देश दिए गए। सभी विवेचकों से विवेचना पूरी हो चुके मामलों में मजबूत चार्जशीट और प्रभावी साक्ष्य प्रस्तुत करने तथा अभियोजन मामलों की *नियमित मॉनिटरिंग और विभागीय समन्वय* बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इस बैठक में *मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बलरामपुर , अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडे* एव समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे।



































