श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 13.01.2026 को थाना बन्धुआकला क्षेत्र अन्तर्गत सहाबागंज अण्डरपास हरखी दौलतपुर मोड से अभियुक्त साकिब उर्फ सब्बू पुत्र मुन्सीर अहमद निवासी ग्राम सिधियावां थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र 22 वर्ष के कब्जे से 1 किला 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर , फर्द के आधार पर मु0अ0सं0 07/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया । अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त* –
साकिब उर्फ सब्बू पुत्र मुन्सीर अहमद निवासी ग्राम सिधियावां थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र 22 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1. उ0नि0 श्री रामप्रकाश सिंह
2. का0 राजेन्द्र वर्मा
3. का0 सद्दाम हुसैन



































