तहसील तुलसीपुर बलरामपुर में आयोजित समाधान दिवस में सुनी गई शिकायतकर्ताओं की शिकायतें-*

6
Advertisement

*जिलाधिकारी बलरामपुर श्री विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा आज दिनांक 17/01/2026 को तहसील तुलसीपुर में आयोजित समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के प्रकरणों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित करते हुए प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

यहां भी पढ़े:  जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं, संबंधित को शीघ्र निस्तारण हेतु दिए निर्देश

इस दौरान *क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार* व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement