*जिलाधिकारी ने खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु दिये सख्त निर्देश*
श्रावस्ती, 17 मार्च, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्याे की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु सख्त निर्देश दिया है।
बैठक में अवगत कराया गया कि माह-फरवरी, 2026 में जनपद श्रावस्ती की विकास एवं राजस्व कार्याे की संयुक्त रैंक 09 है। माह-फरवरी, 2026 में जनपद श्रावस्ती को कुल 85 कार्यक्रमों में से 70 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, 01 कार्यक्रमों में बी श्रेणी, 06 कार्यकमो में सी श्रेणी, 03 कार्यकमो में डी श्रेणी एवं 05 कार्यक्रमों में NA प्राप्त हुआ है। बैठक में ज्ञात हुआ कि अतिरिक्त उर्जा, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्यान, उर्जा, कृषि, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ, दुग्ध विकास, दिब्यांगजन सशक्तिकरण,, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, प्राथमिक शिक्षा, पर्यटन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पशुधन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण विभाग,, श्रम एवं सेवायोजन, सहकारिता, सिचाई एवं जल संसाधन विभागो के कार्यकमो में ’’ए’’ ग्रेड प्राप्त हुआ है। इसके अलावा ग्राम्य विकास, नियोजन, पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास-आई०सी०डी०एस० सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, समाज कल्याण एवं लोक शिकायत (निर्माण कार्य) विभागों के कार्यकमों में श्रेणी यथा- बी, सी व डी प्राप्त हुये हैं।
वहीं माह फरवरी, 2026 में प्रर्दशित योजनाओं में से प्रदेश मे एम्बुलेंस-102, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, योजना में अन्तिम 5 जनपदों में है। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर अपनी देख-रेख में शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग कराकर लक्ष्य पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर एक करोड से अधिक लागत के निर्माण कार्याे की भी गहन समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी परियोजनाएं शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है, उन्हें हैण्डओवर कराये जाने की कार्यवाही की जाए। एक वर्ष से अधिक लम्बित परियोजनाओं को तेजी लाकर पूरा कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के0पी0 मिश्र सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण व अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।




























