62वीं वाहिनीं एसएसबी भिनगा द्वारा सीमावर्ती गांव में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन ।*

0
3

श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमान्डेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशा-निर्देशन में सीमा चौकी गुज्जरगौरी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेचुआ में एक मानव चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस चिकित्सा शिविर का संचालन डॉ. कल्पना महादेव पाटील, सहायक कमान्डेंट (चिकित्साधिकारी) एवं उनकी मेडिकल टीम द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 71 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 40 महिलाएं, 30 पुरुष एवं 01 बच्चा शामिल रहे।
शिविर में सभी ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकतानुसार दवाओं का भी निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

विज्ञापन 2