जिला प्रशासन एवं आम नागरिक के बीच सेतु की भूमिका निभायेंगे स्वयंसेवक-जिलाधिकारी
श्रावस्ती। आज कलेक्ट्रेट सभागार में नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों की बैठक जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर भिनगा एवं इकौना के नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। बैठक में नागरिक सुरक्षा संगठन के उद्देश्य को बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नागरिकों को आपदा और युद्ध जैसी स्थितियों से बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा संगठन की आवश्यक्ता है। यह बहुत महत्वपूर्ण संगठन है जो प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सेतु का कार्य करेगा और नागरिकों को आपदा और युद्ध के अवसर पर उत्पन्न होने वाले खतरे से बचायेगा। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने के निर्देश भी दिए गये।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी स्वयंसेवक 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के जन्मदिवस पर होने वाली ब्लैक आउट मॉकड्रिल में सम्मिलित होकर अपना सक्रिय योगदान देंगे। इस दिन पूरे प्रदेश में एक साथ ब्लैक आउट मॉकड्रिल संपन्न होगी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संजय कुमार, समेत अन्य अधिकारीगण एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


































