* थाना सिरसिया अंतर्गत युवती की हुई हत्या की घटना में साक्ष्यों को छिपाने व पुलिस को सूचना न देने से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

14
Advertisement


‎ *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व अपराधों की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम* व *क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश शर्मा* के पर्वेक्षण में थाना सिरसिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18/01/2026  को मुखबिर की सूचना पर  मु0अ0स0 09/26 धारा 103(1) BNS बढ़ोत्तरी धारा 238,239,241,61 BNS से संबंधित वांछित *अभियुक्त  ननकऊ पुत्र छोटकउ निवासी बरगदवा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती* को गिरफ्तार कर अंतर्गत धारा 238,239,241,61 BNS में चालान कर विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

‎*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 02.01.2026 को चौकी दार के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बरगदवा दा0 शाहपुर बरगदवा में पंचू राम के घर पर उनकी लडकी सुनीता उम्र लगभग 18 वर्ष की किसी ने हत्या कर दी है । प्राप्त सूचना के आधारा पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 09/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । जिसकी विवेचना के क्रम में तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर 1. आकाश कशौधन पुत्र अवधेश कुमार कशौधन निवासी जोखवा बाजार थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती का नाम प्रकाश में आया एवं धारा 241, 238,239,61 BNS की बढोत्तरी की गयी । जिसमें अभियुक्त को दि0- 10/01/2026 को मुखबिर की सूचना पर *पंडित पुरवा के पास हथिया कुंडा नाला पुल के पास* से अभियुक्त *आकाश कशौधन पुत्र अवधेश कुमार कशौधन निवासी जोखवा बाजार थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 सरिया का टुकड़ा और 01 लकड़ी का टुकड़ा की बरामदगी कर जेल भेजा जा चुका है।*
विवेचना के क्रम में उक्त घटना के *साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से खून सनी कथरी व मोबाइल छिपाने व पुलिस को सूचना न देने के कारण अभियुक ननकऊ पुत्र छोटकऊ निवासी बरगदवा दा0 शाहपुर बरगदवा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती के द्वारा सहयोग किया गया है* । जो कि *मृतका का चचेरा भाई* है, जिसे पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.01.2026 को *परसा जाने वाली सड़क पर नहर पुलिया के पास दाखिला शाहपुर बरगदवा के पास से* गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
‎*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
‎1.   ननकऊ पुत्र छोटकउ निवासी बरगदवा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती
*गिरफ्तारी का स्थान* –
परसा जाने वाली सड़क पर नहर पुलिया के पास दाखिला शाहपुर बरगदवा के पास

‎ *गिरफ्तारी टीम*
‎1. SO श्री शैलकांत उपाध्याय
‎2. उ0नि0 श्री साहब राव
‎3. उ0नि0 श्री राजकिशोर गुप्ता
‎4. हे 0का0  विनीत सिंह
‎5. हे0का0 सत्यानंद यादव

Advertisement