बाल श्रम उन्मूलन व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस द्वारा की गई सघन चेकिंग*

5
Advertisement

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में तथा *अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में थाना AHT/SJPU एवं चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम द्वारा *निदेशालय महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ* द्वारा संचालित *‘अभियान रक्षा’* एवं *‘बाल विवाह मुक्त भारत’* अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद बलरामपुर में बाल श्रम उन्मूलन व बाल विवाह की रोकथाम एवं जनजागरूकता हेतु व्यापक कार्यवाही की गई।

इस दौरान थाना को0 उतरौला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला कर *चौधरी गेस्ट हाउस, सामरा गेस्ट हाउस,आकाश गेस्ट हाउस,अमन गेस्ट हाउस, ताज होटल, शाने अवध मैरिज हॉल, व्हाइट हाउस मैरिज हॉल,ननकू राम बैजनाथ धर्मशाला,आरएस होटल, रॉयल होटल* चेक किया गया। इसके अतिरिक्त भारत–नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी स्थानीय पुलिस द्वारा भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त *बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना*, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना तथा आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है।

उक्त कार्यक्रम *मिशन शक्ति अभियान* के उद्देश्यों के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चो की *सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन* को बढ़ावा देना है। मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं समान अवसर प्रदान करने पर विशेष बल दिया गया तथा बाल विवाह को महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के विरुद्ध एक गंभीर सामाजिक अपराध बताया गया। साथ ही आमजन को शासन द्वारा जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर *1098, 112, 1930, 1090, 1076, 108, 181* आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, जिससे महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।

*बलरामपुर पुलिस मिशन शक्ति के माध्यम से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे, जिससे महिला एवं बाल अपराधों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।*

Advertisement