शीतलहर से बचाव के लिए प्रशासन लगातार कर रहा है कंबल वितरण

7
Advertisement

जिलाधिकारी ने सीमावर्ती पिपरहवा गांव के ग्रामीणों को बांटे कंबल

श्रावस्ती। जनपद में अचानक मौसम खराब होने और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे होने के कारण आज रेडक्रॉस ने नेपाल भारत सीमा क्षेत्र पर स्थित पिपरहवा गांव के ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। इसके अलावा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भी जनपद में विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरण किए जा रहे हैं। आज कलेक्ट्रेट परिसर में कंबल वितरण के दौरान जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में शीतलहर के शुरुआत से ही लगातार अलाव जलाकर और कंबल वितरित करके आम जनमानस को शीतलहर से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कल बारिश होने के बाद कंबल वितरण और तेज कर दिया गया है हालांकि अब न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री एवं अधिकतम 25 डिग्री तक रिकार्ड किया जा रहा है और शीतलहर से आम जनमानस को राहत मिली है फिर भी शीतलहर से बचाव के सारे प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर पर रेडक्रॉस सचिव अरुण कुमार मिश्र, प्रबंधन समिति के सदस्य राहुल पाठक, आजीवन सदस्य श्रवण कुमार द्विवेदी, अर्पित कश्यप, रमेश तिवारी उपस्थित रहे।

यहां भी पढ़े:  मौत के 11 मिनट बाद लौटी महिला का चौंकाने वाला खुलासा! बताया ‘जन्नत और जहन्नुम’ में क्या देखा?
Advertisement