जनपद श्रावस्ती में एंटी रोमियो टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान*

11
Advertisement

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम तथा क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में जनपद श्रावस्ती में महिला सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में *थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज, डगमरा नाका व ग्राम बेचई पुरवा के पास* में थानाध्यक्ष सिरसिया के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे मनचलों/शोहदों को चिन्हित कर उनकी चेकिंग की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

चेकिंग के दौरान मनचलों/शोहदों को सख्त हिदायत दी गई कि महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति किसी भी प्रकार की अभद्रता, छेड़छाड़ अथवा अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवश्यकतानुसार कुछ व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा भविष्य में कानून का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, एंटी रोमियो अभियान की महत्ता एवं पुलिस द्वारा उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।
महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस आपातकालीन सेवा–112 एवं *वूमेन पावर लाइन–1090* पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि महिला सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Advertisement