जिला प्रशासन श्रावस्ती को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए है निरंतर प्रयासरत-जिलाधिकारी*
श्रावस्ती, 28 फरवरी, 2026। सू0वि0। महिला कल्याण विभाग एवं स्वयं सेवी संस्था सद्भावना एसोसिएशन द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, ग्राम के वालेंटियर, प्रमुख व्यक्तियों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर अध्यक्ष सद्भावना समिति योगेंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा ग्राम के वॉलेंटियर एवं थारू जनजाति की बच्चियों का परिचय कराया गया तथा संस्था द्वारा किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों एवं सामुदायिक प्रयासों की जिलाधिकारी महोदय द्वारा विशेष सराहना की गई। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जिसके उन्मूलन हेतु प्रशासन, समाज और जनप्रतिनिधियों का सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन श्रावस्ती को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से इस संकल्प को शीघ्र ही साकार किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि बाल विवाह की किसी भी घटना की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या प्रशासन को दें। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, ताकि जनपद श्रावस्ती बाल विवाह मुक्त जनपद बनने की दिशा में निरंतर प्रगति करता रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकथाम के प्रति संकल्प दिलाया गया तथा बाल क्लब के सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। साथ ही, जिलाधिकारी महोदय द्वारा बाल विवाह मुक्त समाज की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, कैलाश मिश्रा, वीरेंद्र कुमार पाण्डेय, मनीष पांडेय, दीपक द्विवेदी, अनिल पांडे, प्रखर मंगलम, प्रमोद मिश्रा, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अनवर खां, गिरजेश सिंह, बिट्टू रिजवानी, दिनेश कुमार मिश्रा, देवतादीन भारती, अय्याज अहमद, राम नरेश साहू तथा महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी सरिता मिश्रा जिला मिशन समन्वयक, मिथिलेश सिंह संरक्षण अधिकारी, कुसुम श्रीवास्तव व संजय कुमार वर्मा जेंडर स्पेशलिस्ट उजे प्रभुनाथ तथा अभिषेक एसोसिएशन फॉर वॉरंटरी एक्शन उपस्थित रहे।


































