होली 2026 पर छाएगी पिंक रोज गुजिया चुकंदर के रंग और स्वाद से बढ़ेगा त्योहार का मजा

2
Advertisement

होली 2026 के रंगों भरे जश्न से पहले ही रसोईघरों में तैयारियों की खुशबू फैलने लगी है। इस बार पारंपरिक मिठाई गुजिया को एक नया और आकर्षक अंदाज दिया है मशहूर शेफ रणवीर बरार ने। उनकी खास ‘पिंक रोज गुजिया’ रेसिपी सोशल मीडिया और फूड लवर्स के बीच तेजी से वायरल हो रही है। खास बात यह है कि इसमें कृत्रिम फूड कलर की जगह चुकंदर के प्राकृतिक रंग का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे खूबसूरत गुलाबी आभा देता है। उत्तर और मध्य भारत में होली की पहचान मानी जाने वाली गुजिया को उन्होंने एक मॉडर्न ट्विस्ट दिया है। साधारण और चुकंदर मिश्रित आटे को खास स्वर्ल तकनीक से बेलकर तैयार की गई यह गुजिया दिखने में मार्बल इफेक्ट देती है, जो पेशेवर मिठाई की तरह आकर्षक लगती है।

सामग्री
स्टफिंग के लिए
¾ कप घी

1 कप सूजी

½ कप पानी

½ कप चीनी

½ कप सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)

¼ कप पिस्ता (उबला और कटा हुआ)

¼ कप बादाम (कटे हुए)

¼ कप काजू (कटे हुए)

2 बड़े चम्मच गुलाब जल

½ छोटा चम्मच केसर

 सादा आटा तैयार करने के लिए
2 कप मैदा

¼ कप घी

एक चुटकी नमक

आवश्यकता अनुसार पानी

गुलाबी आटा (चुकंदर वाला)
2 कप मैदा

¼ कप घी

⅓ कप चुकंदर का ताजा रस

½ छोटा चम्मच नींबू रस या सिरका

तलने के लिए
तेल (डीप फ्राई करने हेतु)

एक चुटकी कच्ची मिश्री (हर गुजिया में डालने के लिए)

सजावट के लिए
कटे हुए पिस्ता

सूखी गुलाब की पंखुड़ियां

चांदी का वर्क

बनाने की विधि
स्टफिंग तैयार करें
कढ़ाई में घी गर्म करें।

इसमें सूजी डालकर मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

अलग पैन में पानी और चीनी उबालें जब तक चीनी घुल न जाए।

अब भुनी सूजी को चाशनी में मिलाएं और पकाएं जब तक मिश्रण सारा पानी सोख न ले।

इसमें नारियल, पिस्ता, बादाम, काजू डालें।

अंत में गुलाब जल और केसर मिलाकर खुशबू आने तक भूनें।

मिश्रण को प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें।

सादा आटा गूंथें
मैदा में घी और नमक मिलाएं।

हथेली से रगड़ते हुए मोयन अच्छी तरह मिलाएं।

थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर हल्का सख्त आटा गूंथ लें।

ढककर 15–20 मिनट के लिए रख दें।

 गुलाबी आटा तैयार करें
मैदा में घी मिलाएं।

अब चुकंदर का रस और नींबू रस डालें।

हल्का सख्त आटा गूंथ लें।

15–20 मिनट ढककर रख दें।

स्वर्ल डिजाइन बनाएं
दोनों आटों को पतला बेल लें।

एक रोटी पर हल्का पानी लगाएं और दूसरी रोटी उसके ऊपर रखें।

दोनों को एक साथ फिर से हल्का बेलें।

अब इसे कसकर रोल करें और छोटे टुकड़ों में काट लें।

हर टुकड़े को बेलकर गोल पूरी बनाएं।

 गुजिया आकार दें
पूरी को गुजिया मोल्ड में रखें।

एक बड़ा चम्मच स्टफिंग भरें।

ऊपर से एक चुटकी मिश्री डालें।

मोल्ड बंद करके किनारे सील करें।
(यदि मोल्ड न हो तो हाथ या कांटे की मदद से किनारे दबा दें।)

तलें
कढ़ाई में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें।

गुजिया को धीमी-मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

निकालकर ठंडा होने दें।

सजाएं और परोसें
ऊपर से पिस्ता, गुलाब की पंखुड़ियां और चांदी का वर्क लगाकर सर्व करें।

 टिप्स
आटा ज्यादा नरम न रखें, वरना गुजिया फूल सकती है।

हमेशा मध्यम आंच पर तलें ताकि परत कुरकुरी बने।

चुकंदर का रस ताजा ही इस्तेमाल करें, रंग ज्यादा अच्छा आएगा।

Advertisement