श्रावस्ती में सशस्त्र सीमा बल ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया:जमुनहा के तिघरवा गांव में 157 मरीजों को मिला उपचार

1
श्रावस्ती में सशस्त्र सीमा बल ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया:जमुनहा के तिघरवा गांव में 157 मरीजों को मिला उपचार

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 42वीं वाहिनी ने बहराइच के जमुनहा ब्लॉक स्थित तिघरवा गांव में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 157 मरीजों को स्वास्थ्य जांच और उपचार मिला। यह शिविर सीमावर्ती क्षेत्र में जमुनहा बीओपी के अंतर्गत मल्हीपुर कलां के तिघरवा गांव में आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। शिविर का संचालन प्रथम सहायक कमांडेंट चिकित्सक डॉ. प्रजापति दीपक कुमार के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान ए कंपनी के सहायक कमांडेंट प्रशांत भारद्वाज भी मौजूद रहे। चिकित्सा शिविर में कुल 157 ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इनमें 63 पुरुष, 52 महिलाएं और 42 बच्चे शामिल थे। सभी मरीजों की जांच के बाद उन्हें आवश्यक परामर्श और निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस अवसर पर एसएसबी अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे शिविरों से स्थानीय लोगों को काफी मदद मिलती है।
Advertisement