नगर पंचायत परतावल के धनगड़ा वार्ड संख्या 05/13 में रविवार को श्री श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। इस यात्रा में 1501 कन्याओं सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यह महायज्ञ 2 फरवरी से 10 फरवरी तक चलेगा। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। युवा भक्ति संगीत पर झूमते नजर आए, जबकि हाथी, घोड़े, ढोल-नगाड़े और डीजे की धुनें गूंज रही थीं। वैदिक विद्वानों ने शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच कलशों में विधि-विधान से जल भरवाया। मुख्य यज्ञाचार्य पंडित अंशुमान शुक्ल और सहयोगी आचार्य पंडित सदानंद मिश्र के मंत्रोच्चार के उपरांत मंदिर परिसर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। गजराज की अगुआई में यह शोभा यात्रा धनगड़ा गांव से होते हुए देवीपुर, परसा बुजुर्ग काली मंदिर, नौरंगा टोला और परतावल बाजार पहुंची। कस्बा शिव मंदिर पोखरे में यज्ञ के यजमान राजेंद्र गुप्ता, उनकी पत्नी और चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कन्याओं के कलशों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरा। इसके बाद यात्रा तिवारी टोला दुर्गा मंदिर, रामपुर मोड़ वनशक्ति माता मंदिर, सरजू टोला, इमलिया, धरमौली होते हुए धनगड़ा काली मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई। आयोजन समिति के संरक्षक तिलकधारी मद्धेशिया और अध्यक्ष रविंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि इस महायज्ञ का आयोजन नगर की समृद्धि और लोक कल्याण की भावना से किया गया है। 10 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन दिन में प्रवचन और मानस कथा का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में श्रीधाम अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन होगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 10 फरवरी को महाभंडारे और साधु-संतों की विदाई के साथ होगी। कलश यात्रा को सफल बनाने में क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी, परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। इस अवसर पर मनीष गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, वाल्मीक सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, कृष्ण मुरारी सिंह, नागेश्वर मिश्र, गोल्डन सिंह, कमलेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
परतावल में श्रीविष्णु महायज्ञ का कलश यात्रा से शुभारंभ: 1501 कन्याएं शामिल हुईं, 10 फरवरी तक चलेगा आयोजन – Dhanha Nayak(Maharajganj sadar) News