हाईवे पर बाइक ने अधेड़ को मारी टक्कर:सागर गांव के पश्चिम पुरवा के पास गंभीर रूप से घायल हुआ अधेड़

3
Advertisement

श्रावस्ती के जमुनहा में ग्राम पंचायत सागर गांव के पश्चिम पुरवा के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने एक अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पश्चिम पुरवा निवासी 55 वर्षीय अमिरका पुत्र अवध राम गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार संतोष (लगभग 30 वर्ष) पुत्र अवधराम और सुकई (लगभग 35 वर्ष) पुत्र बुद्ध राम को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद एक अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 100 और एम्बुलेंस को सूचना दी। पीआरबी 7692 की टीम मौके पर पहुंची और मौजूद एम्बुलेंस की सहायता से घायल अमिरका को तुरंत उपचार के लिए पीएचसी मल्हीपुर भेजा गया। मल्हीपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक सवार संतोष पुत्र अवधराम और सुकई पुत्र बुद्ध राम को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
Advertisement