सिसवा ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और युवाओं में खेल भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से बाबा जलाली शाह क्रिकेट क्लब सिसवा द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 02 जनवरी 2026 को बाबा जलाली शाह ग्राउंड, सिसवा में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन के अवसर पर मैदान दर्शकों और खिलाड़ियों से खचाखच भरा रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच वीरपुर सेमरा और रामनगर टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहा। खिलाड़ियों की फुर्ती, चौकों-छक्कों और बेहतरीन गेंदबाजी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहले ही दिन ग्राउंड पर मौजूद रहे और तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मैच का उद्घाटन शकील अहमद खान (प्रधान एवं जिला पंचायत प्रत्याशी) ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अली हसन, मोहम्मद करार,सद्दाम हुसैन, गोली बाबा और महबूब आलम उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें अनुशासन, भाईचारे तथा सौहार्द के साथ खेलने का संदेश दिया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 2100 रुपये इंट्री फीस निर्धारित की गई है। आयोजन समिति ने विजेता टीम को 13,000 रुपये नकद और उपविजेता टीम को 7,000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। प्रतियोगिता में नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। सभी खिलाड़ी एक ही गांव के हैं और उनका आधार कार्ड के साथ पंजीकरण किया गया है। एक खिलाड़ी केवल एक ही टीम से खेल सकता है। सभी खिलाड़ियों के लिए लोअर और टी-शर्ट पहनना अनिवार्य है। मैच के दौरान अंपायर का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य रहेगा आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू, उपाध्यक्ष इमरान शाह, सचिव फिरदोश आलम और प्रबंधक अनिल राना ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इरशाद अहमद, शमसाद खान, रियाज अहमद, कैफ खान, रहमान अंसारी, अकरम खान, बादशाह खान, आकाश कुमार, महमूद आलम, अफजाल, रुमान खान, मौलाना मोहम्मद नौशाद सहित समस्त ग्रामवासियों और खेल प्रेमियों का इसमें सराहनीय योगदान रहा।
सिसवा में बाबा जलाली शाह क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:उद्घाटन मैच में वीरपुर सेमरा और रामनगर के बीच रोमांचक मुकाबला