
श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के कुम्हारन पुरवा नरपतपुर में खेत में बकरी चराने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी गई, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र सोमई के खेत में कुछ लोग बकरियां चरा रहे थे। जब सुनील कुमार ने उन्हें खेत में बकरियां चराने से रोका, तो उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर विपक्षियों ने सुनील कुमार के साथ मारपीट की। इस मारपीट में सुनील कुमार गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल सुनील कुमार को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए मामले को संबंधित थाने भेज दिया है।











































