एएसपी ने पुरंदरपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया: कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए दिए आवश्यक निर्देश – Mohanapur Dhala(Nautanwa) News

8
Advertisement

महराजगंज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने सोमवार को पुरंदरपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। थाने पहुंचने पर अपर पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, शस्त्रागार, मालखाना और बंदीगृह का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, आईजीआरएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। एएसपी ने मेस, बैरक और भोजनालय में साफ-सफाई की व्यवस्था को भी परखा। उन्होंने थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों के रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध और न्यायोचित तरीके से निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी बसन्त सिंह, थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय, उपनिरीक्षक राहुल यादव, दीवान संजीव कुमार यादव, रामप्रीत यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Advertisement