बृजमनगंज में शब-ए-बरात के जुलूस के मद्देनजर थानाध्यक्ष ने मंगलवार शाम 8 बजे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र के समस्त सार्वजनिक स्थानों की सघन चेकिंग की गई। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन, शराब की दुकानों और अन्य सभी सार्वजनिक स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षक आलोक यादव, गजेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल मुबारक खान और संदीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
शब-ए-बरात जुलूस से पहले थानाध्यक्ष ने सुरक्षा जांची: रात में सार्वजनिक स्थानों का सघन निरीक्षण, संदिग्धों से पूछताछ – Brijmanganj(Maharajganj) News