उर्रा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 38 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया। प्रदेश सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना के तहत डॉक्टरों ने शिविर लगाकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। मेले में आए मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर और मलेरिया जैसी बीमारियों की जांच की गई। जांच के बाद उन्हें मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। उपचार पाने वालों में 20 पुरुष, 10 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल थे। प्रभारी चिकित्सक डॉ. हीरालाल कुशवाहा ने बताया कि बदलते मौसम के कारण अधिकांश मरीज बुखार और खांसी की शिकायत लेकर आए थे। इस अवसर पर फार्मासिस्ट ऐजाज, वार्ड ब्वॉय कमल किशोर और एएनएम रतन शिला व रीना देवी मौर्य भी उपस्थित रहे।
उर्रा पीएचसी में जन आरोग्य मेला: 38 मरीजों को मुफ्त इलाज, जांच और दवाएं उपलब्ध कराई गईं – Urra(Motipur) News