महराजगंज कोतवाली पुलिस की साइबर सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 20 लाख रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में की गई। थाना कोतवाली क्षेत्र के विद्यापति निवासी दुर्गेश पटेल पुत्र देवीशरण ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने विभिन्न तरीकों से उन्हें झांसे में लेकर 20 लाख रुपए की धनराशि ठग ली थी। शिकायत मिलते ही साइबर सेल टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम ने अपनी मुस्तैदी और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए मामले की जांच की। जांच के दौरान, साइबर सेल ने बैंकिंग चैनलों, तकनीकी विश्लेषण और संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया। इसके परिणामस्वरूप, धोखाधड़ी वाले खातों को फ्रीज किया गया और ठगी गई पूरी राशि को सफलतापूर्वक रिकवर कर पीड़ित के खाते में वापस करा दिया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मिना ने साइबर सेल टीम की इस सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
महराजगंज साइबर सेल ने 20 लाख रुपए वापस कराए: साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के बैंक खाते में लौटी राशि – Rudhauli Bhawchak(Maharajganj sadar) News