लालपुर लैबुड्डी में बाइक की टक्कर से दो लोग घायल:मौजूद लोगों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की

9
Advertisement

लालपुर लैबुड्डी चौराहे के पास आज शाम करीब साढ़े पांच बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक मोटरसाइकिल महाराजगंज से बलदेव नगर जा रहे थे दूसरी तरफ से गाड़ी बलदेव नगर से महाराजगंज आ रहे थे लालपुर में गुड्डी चौराहे के पास में आमने-सामना एक्सीडेंट हो गया थाना अध्यक्ष ने बताया कि घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। आसपास मौजूद लोगों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
यहां भी पढ़े:  महाराजगंज महिला थाने में जनसुनवाई: एसपी मीणा के निर्देश पर समस्याओं का निस्तारण - Banspar Baijauli(Maharajganj sadar) News
Advertisement