मोदी सरकार ने आमजन की सुविधाओं पर दिया ध्यान: केंद्रीय बजट 2026-27 पर मंत्री दयाशंकर मिश्र ने पत्रकार वार्ता की – Rudhauli Bhawchak(Maharajganj sadar) News

7
Advertisement

महाराजगंज के धनेवा धनेइ PWD में प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 01 फरवरी को प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने का एक सशक्त और दूरदर्शी विजन डॉक्यूमेंट है। डॉ. दयालु ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने आमजन की सुविधाओं, नवाचार, आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन और समावेशी विकास पर निरंतर ध्यान केंद्रित किया है। इसी सोच का स्पष्ट प्रतिबिंब बजट 2026-27 में भी देखने को मिलता है, जिसे किसान, युवा, महिला, उद्यमी और मध्यम वर्ग सहित सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने आधारभूत संरचना को अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते हुए इसमें अब तक का सबसे निरंतर और मजबूत निवेश किया है। वर्ष 2014-15 में जहां इन्फ्रा बजट मात्र 2 लाख करोड़ रुपये था, वहीं इसे चरणबद्ध रूप से बढ़ाकर अब 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Advertisement