भूत-प्रेत का आरोप लगाकर भाइयों ने की मारपीट: श्यामदेउरवा में मना करने पर जान से मारने की दी धमकी, FIR दर्ज – Shyam Deurawa(Maharajganj sadar) News

5
Advertisement

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परसिया इंदरपुर में एक व्यक्ति पर भूत-प्रेत का आरोप लगाकर उसके भाइयों ने मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कमलेश पुत्र चंद्रभान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 9 बजे वह खेत पर पेड़ की डाल छांटने गए थे। इसी दौरान उनके भाई विनोद और दिनेश पुत्र चंद्रभान ने उन पर भूत-प्रेत का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। कमलेश के मना करने पर दोनों भाइयों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। कमलेश की पत्नी और गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। कमलेश ने बताया कि उनका पारिवारिक विवाद करीब 8 वर्षों से चल रहा है। श्यामदेउरवा पुलिस के अनुसार, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।
Advertisement