जिलास्तरीय मुसाबका में 27 मदरसों के बच्चे पुरस्कृत:बिथरिया के नौडिहवा स्थित मदरसे में हुआ आयोजन

4
Advertisement

भवानीगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिथरिया के टोला नौडिहवा स्थित एक मदरसे में जिलास्तरीय मुसाबका का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के 27 मदरसों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रोग्राम में सम्मिलित होने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन बच्चों में प्रतिस्पर्धा और प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। इसमें विभिन्न मदरसों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हाफ़िज़ अतिकुल्लाह, अहमद फरीद अब्बासी, डॉ. शाह आलम, डॉ. शोएब, हिसाबुल्लाह, अब्दुल कय्यूम, मास्टर शमसुलहूदा, महमूद असलम और नौसाद मलिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Advertisement