भिनगा तहसील समाधान दिवस:डीएम-एसपी की अध्यक्षता में कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, 4 शिकायतें मौके पर निपटीं

4
Advertisement

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में भिनगा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। भिनगा में आयोजित समाधान दिवस में कुल 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। अन्य तहसीलों में भी समाधान दिवस आयोजित किए गए। जमुनहा में 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार, इकौना तहसील में कुल 10 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 2 का तत्काल समाधान किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड-6 और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और फरियादीगण उपस्थित रहे।

Advertisement