इटवा तहसील के भिलौरी स्थित जीवनसाथी मैरिज हॉल में बुधवार को सकल हिंदू समाज द्वारा एक हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगर से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस दौरान राष्ट्र की समृद्धि और समाज की एकता की कामना की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता आयोजक मंडल ने की, जबकि बलराम दास जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि बलराम दास जी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित और जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने हिंदू समाज से अपनी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है और संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त बना सकता है। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक अजीत जी थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में सकल हिंदू समाज को जोड़ने, आपसी मतभेद भुलाकर सामाजिक समरसता स्थापित करने पर बल दिया। अजीत जी ने कहा कि हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की अखंडता की मजबूत नींव है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा, संस्कार और सेवा कार्यों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी प्रकाश डाला। सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह ने वक्ताओं के विचारों का स्वागत किया। समापन अवसर पर भारत माता की सामूहिक आरती की गई। आयोजकों ने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस हिंदू सम्मेलन को क्षेत्र में सामाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दूबे, खंड कार्यवाह शुभम, जिला सह कार्यवाह राहुल, जिला प्रचारक अवनीश, जिला संपर्क प्रमुख रमेश,संजय यादव, हरिनारायण उपाध्याय, विशाल, प्रहलाद पांडेय, राजेश पाण्डेय एवं सुनील पाण्डेय , विनोद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदू सम्मेलन आयोजित, समाज की एकता की कामना:इटवा में संगठित और जागरूक रहने का आह्वान