श्यामदेउरवा स्थित श्रीमती गिरिजा देवी कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रही छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 11वीं की छात्राओं द्वारा किया गया, जिसमें विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से भरा रहा। फेयरवेल कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद स्वागत गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य, गीत-संगीत और लघु नाटिका जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कॉलेज के प्रबंधक मनोज पाण्डेय ने अतिथियों को उपहार भेंट किए और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान इंटरमीडिएट की छात्राओं ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभवों को शिक्षिकाओं और सहपाठियों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वी०के० पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि आनंद शंकर वर्मा, प्रबंधक मनोज पाण्डेय, ग्राम प्रधान जनार्दन यादव, नागेंद्र तिवारी, बसिष्ट नारायण पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय, पुनीत पाण्डेय, सोहन चौधरी, अच्छेलाल चौधरी, प्रधानाचार्या सोनी पाण्डेय, उदयराज पाण्डेय, नागेंद्र यादव, अशोक, गौरव अग्रवाल, रवि, योगेंद्र और अंगद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
श्यामदेउरवा में इंटरमीडिएट छात्राओं को विदाई: कक्षा 11वीं की छात्राओं ने आयोजित की फेयरवेल पार्टी – Shyam Deurawa(Maharajganj sadar) News