पनियरा विकास खंड की ग्राम सभा नरकटहा में मंगलवार को श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यह यात्रा नरकटहा खुर्द स्थित शिव मंदिर से निकली और नरकटहा बाजार, रजही, तरकुलहिया होते हुए अटकहवा घाट पर रोहिणी नदी तक पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से कलश भरे। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं और बच्चियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। डीजे और बैंड-बाजे के साथ ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। यात्रा मार्ग पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। महायज्ञ के मुख्य प्रवचनकर्ता धनंजय महाराज ने इस अवसर पर कहा कि शिव शक्ति महायज्ञ से समाज में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है। आयोजक मंदिर के पुजारी निद्धू दास ने जानकारी दी कि यह महायज्ञ 8 फरवरी रविवार से शुरू होकर 16 फरवरी सोमवार को पूर्णाहुति और विधिवत समापन के साथ संपन्न होगा। आयोजक समिति ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन रात्रि में वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा। कलश यात्रा और महायज्ञ में नरकटहा सहित आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र सिंह, राम नयन निषाद, सोहन निषाद, नौमिनाथ निषाद, राजेश गुप्ता सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
नरकटहा में कलश यात्रा से शिव शक्ति महायज्ञ प्रारंभ: सैकड़ों महिलाओं और बच्चियों ने सिर पर कलश लेकर की सहभागिता – Gangi bazar(Maharajganj sadar) News