धानी प्रीमियम लीग का फाइनल मुकाबला धानी बाजार में धानी और ठाकुर नगर की टीमों के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में धानी की टीम ने ठाकुर नगर को 10 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए धानी की टीम ने निर्धारित ओवरों में 130 रन बनाए। टीम की ओर से संगरील ने सर्वाधिक 33 रनों की अहम पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठाकुर नगर की टीम कड़े संघर्ष के बावजूद 120 रन ही बना सकी और 10 रन से मुकाबला हार गई। इस जीत के साथ धानी की टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। विजेता टीम के कप्तान रामू राय को 25,000 रुपये नकद पुरस्कार और शील्ड प्रदान की गई। उपविजेता ठाकुर नगर की टीम को 12,000 रुपये नकद और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए अमित मिश्रा उर्फ पाण्डु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. निशांत त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि दीपांशु मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया।
धानी ने जीता धानी प्रीमियम लीग का खिताब: रोमांचक फाइनल में ठाकुर नगर को 10 रन से हराया – Dhani(Maharajganj) News